नहाने के दौरान सोन नदी में बालक डूबा, खोजबीन जारी

By:

On: Wednesday, April 13, 2022 12:59 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवध गांव के पास सोन नदी में पटवध गांव निवासी एक बालक नहाने के दौरान डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पटवध निवासी सुरेश जायसवाल का 14 वर्षीय पुत्र अंकित जायसवाल बुधवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से कुछ दूर स्थित सोन नदी में नहाने गया। नहाते-नहाते वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। यह देख कर उसके साथ के बच्चे तुरंत भाग कर गांव पहुंचे और गांव के लोगों सहित अंकित के घरवालों को बताया। कुछ ही देर में गांव के लोग वहां पहुंचे तब तक बालक गहरे पानी में समा चुका था। परिजनों की सूचना पर मय हमराही और गोताखोरों के साथ पहुंचे चोपन थाना प्रभारी केके सिंह ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवाई। शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक बालक का कुछ पता नहीं चला था। तलाश जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment