मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन27 अप्रैल को

By:

On: Wednesday, April 13, 2022 2:09 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:- मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा की एक बैठक सोमवार को मंच के उपाध्यक्ष आशुतोष झुन झून वाला के निवास पर आयोजित की गई।बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।शाखा अध्यक्ष द्वारा बताया गया की मंच की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।सम्माज सेवा के कार्य जैसे रक्तदान शिविर,कैंसर स्क्रीनिंग वैन,वृक्षारोपण, जरूरत मंदो को वितरण के कार्यक्रम,कन्याओं के विवाह में सहयोग आदि पे चर्चा की गई।शाखा सचिव ने विस्तार में बताते हुए कहा कि 27/04/2022 को मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बढ़ती गर्मी को देख के नगर में नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी,निर्धन परिवार की कन्याओं की मदद की जाएगी।शाखा कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि 1मई को लखनऊ में प्रांतीय सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सोनभद्र शाखा बढ़ चढ़ के हिस्सा लेगी।बैठक मुख्य रूप से मंच के संरक्षक विजय कनोडिया,विनोद झून झून वाला संस्थापक अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल,पंकज कनोडिया,विकास चौधरी,आशुतोष झून झून वाला,रमेश कुमार गोयल,तरुण केडिया जी,रितेश अग्रवाल,मनोज परशुरामपुरिया आदि उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment