क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात दुद्धी- म्योरपुर मार्ग पर रामनगर में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई गनीमत यह रहा कि दुकान स्वामी दुकान के अंदर बैठा था | और कोई ग्राहक उस वक्त दुकान के बाहर नहीं था नहीं तो एक बड़ी घटना घट सकती थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी- म्योरपुर मार्ग पर रामनगर में सुनील कुमार जयसवाल के किराने की दुकान है | बीती रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से आकर दुकान में घुसते हुए दुकान के बाहर पीलर से टकराकर रुक गया | गाड़ी को अपनी ओर आता देख दुकान स्वामी व अन्य लोग अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया | मौका देख कर वाहन चालक व उसका साथी वहां से भाग गए | दुकान स्वामी के अनुसार चालक नशे में था जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ | वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली दुद्धी को दिया | मौके पर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर पिकअप को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में लग गए |
ब्रेकिंग- तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन दुकान में घुसी, बाल बाल बचे लोग ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, March 29, 2022 4:44 AM
---Advertisement---

