*सोनतट बैरियर में नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ की यज्ञशाला बनकर तैयार।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के चोपन सोनतट के किनारे स्थित छठ घाट-रामलीला मैदान मार्ग पर 25 मार्च से हो रहा नौ कुण्डीय शतचंडी हवनात्मक महायज्ञ की तैयारी रविवार को तृतीया चरण में पहुंच चुकी थी। कमेटी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता दिन-रात एक कर यज्ञशाला को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यज्ञाचार्य महेश मिश्रा व कृष्णा केशव दास महाराज की देख-रेख में आयोजित होने वाला यह महायज्ञ कई मायने में खास होगा।
सतचणडी महायज्ञ के बारे में जानकारी देते हुए कृष्ण केशव दास महाराज आचार्य महेश मिश्रा ने बताया कि शतचंडी यज्ञ बिगड़े ग्रहों को अपने पक्ष में करने का अचूक उपाय है। मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। मां को प्रसन्न करने के लिए जिस विधि को पूर्ण किया जाता है, उसे शतचंडी यज्ञ कहा जाता है। वेदों में इस महायज्ञ के बारे में बताया गया कि इस यज्ञ को करने से भगवान गणेश, शिव, नवग्रह तथा नव दुर्गा की एक साथ कृपा प्राप्त होती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment