45 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के अंदर बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला किया समाप्त

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा ने आज दोपहर में राजेंद्र प्रसाद भुइयां उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र बेचू ने अपने घर के अंदर बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव व ग्रामीणों ने आनन-फानन में राजेंद्र प्रसाद भुइयां को फांसी के फंदे काटकर नीचे उतारा तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे
ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक राजेंद्र भुइयां काफी शराब पीने का आदी हो गया था आज सुबह से ही यह शराब के नशे में घूम रहा था इसी बीच दोपहर मे अपने घर के अंदर बड़ेर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस दौरान मृतक की पत्नी व तीन लड़कियां, तीन लड़का घर के कुछ दूर महुआ के पेड़ के नीचे महुआ का फूल बिन रहे थे राजेंद्र के घर में घुसने के कुछ घंटे बाद जब वह घर से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने के लिए पहुंचे ही थे तो देखा कि घर के बड़ेर में फांसी के फंदे में झूल रहा है स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतारा गया है तथा पुलिस को सूचना दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्यपरीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment