*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र।* आज अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में अपना दल एस कोटे से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य माननीय आशीष भैया जो अपना दल एस को आगे बढ़ाने में दिन रात एक किए हुए हैं उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी अपना दल एस जो बनी है वह आशीष भैया की देन है आने वाले दिनों में वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में नंबर एक की पार्टी अपना दल एस बनेगी कार्यकर्ताओं ने माननीय अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद माननीय आशीष भैया जिंदाबाद डॉक्टर सोनेलाल पटेल अमर रहे का नारा लगाया मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच जनाब महताब आलम जी,
जिला कार्यकारिणी सदस्य धनराज सिंह जी ,जिला उपाध्यक्ष पंचायत में श्री शिवदत्त दुबे जी, श्री राम नारायण यादव चाचा जी ,श्री रमेश जयसवाल जी, श्री राजेश्वर सिंह जी ,श्री अजय पांडे जी,विधानसभा उपाध्यक्ष जी ,श्री लालता प्रसाद मद्धेशिया जी , सेक्टर अध्यक्ष श्री दीपक जयसवाल जी ,श्री नीरज गुप्ता टोनी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
*अपना दल एस के रा०अध्यक्ष को मंत्री पद मिलने ओबरा के कार्य कर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे मिष्ठान खिलाकर हर्ष व्यक्त किया*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, March 27, 2022 8:40 AM
---Advertisement---

