विक्रम सिंह
अनपरा/सोनभद्र।
29 मार्च दिन मंगलवार को निकलने वाले महावीरी झंडा को लेकर रेनुसागर चौकी में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनपरा श्रीकांत राय चौकी प्रभारी रेनू सागर राजेश प्रताप सिंह के मौजूदगी में कमेटी के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ,जैनेंद्र सोनी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग के उपस्थिति में पीस कमिटी की मीटिंग की गई ।
इस मीटिंग में 29 मार्च को निकलने वाले महावीरी झंडा शोभा यात्रा के रूट के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिया गया कि उसदिन रोड पर किसी तरह के वाहन ना लगने दे ताकि किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति ना बने।मीटिंग मे साफ-सफाई , जुलूस में अग्निशमन ,एंबुलेंस एवम जल की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के द्वारा व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए इसके लिए विभागों को कहने की बात की गई।
महावीरी झंडा शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे पूजा के उपरान्त जुलूस प्रारंभ होगा ,यह जुलूस अनपरा बाजार में महावीर चौक से,डीह बाबा रोड, अनपरा कॉलोनी,काशीमोड, औडी मोड,ककरी कॉलोनी ,रेनुसागर कॉलोनी से बैंकट मोड होते हुए रात अनपरा बाजार पहुंचेगा।
इस महाकुंभ में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस बैठक में कमेटी से गोपाल गुप्ता,जहिंद्र सोनी,सुरेन्द्र सिंह परमार, संजय विश्वकर्मा,प्रमोद शुक्ला,राजेश गुप्ता,आयूब खान नायला,शहजाद अली,रवि जीत किंग,कुंदन सिंह,सुमित सोनी,प्रदीप त्रिपाठी,कृष्णा सिंह,विनोद गुप्ता,रतन गुप्ता,विनोद बैसवार आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियों का भी लोग आनंद प्राप्त कर सकेंगे।
हिंदुत्व के महाकुंभ महावीरी झंडा को लेकर की गई बैठक।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, March 25, 2022 6:32 AM
---Advertisement---

