*ईसीआरकेयू और मंडल प्रशासन के बीचस्थाई वार्ता तंत्र की बैठक शुरू।* *रेलकर्मियों के संघर्ष का सुखद परिणाम मिला-मो ज़्याऊद्दीन।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

*चोपन/सोनभद्र।* धनबाद मंडल के चोपन सिंगरौली सेक्शन में अवस्थित कई स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मियों के लिए न तो बिजली और न ही पेयजल की व्यवस्था रेल प्रशासन उपलब्ध करा पाई थी. ईसीआरकेयू ने लंबे समय से इसके समाधान की मांग उठा रखी थी. काफी प्रयोग और प्रयास के बाद अंततः पिछले दिनों इन क्षेत्रों में वर्षों से अभाव झेल रहे रेलकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई जब मगरदहा,खुलदिल रोड, मिर्चाधूरी तथा फफराकुंड में बिजली और पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई. ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री कॉम मो ज़्याऊद्दीन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि यह ईसीआरकेयू और मंडल रेल प्रशासन की बहुत बड़ी उपलब्धि है. यह लम्बे संघर्ष का सुखद परिणाम है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल के साथ मंडल रेल प्रशासन के बीच स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक गुरूवार को मंडल रेल प्रबंधक सभागार में शुरू हुई. बैठक में प्रशासनिक पक्ष की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष बंसल ने तथा ईसीआरकेयू पक्ष की अध्यक्षता कॉम डी के पांडेय ने किया. बैठक की कार्यवाही का संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जयप्रकाश सिंह ने किया तथा सहयोग सहायक कार्मिक अधिकारी श्री नीरज कुमार ने किया. इस अवसर पर अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा तथा केन्द्रीय संगठन मंत्री पी के मिश्रा सहित सभी शाखाओं के सचिव उपस्थित रहे।
बैठक के प्रथम दिन यूनियन द्वारा उठाए गए रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर शाखा अधिकारियों ने अपनी बात रखी. यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए लिखित मुद्दों के समाधान के लिए शाखा अधिकारियों ने अपनी प्रगति रखी. वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि सिंगरौली में 32 के वी विद्युत आपूर्ति के लिए संसाधन की व्यवस्था हो गई है और जल्द ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी. गोमो में भी 33 के वी विद्युत सब स्टेशन के लिए कार्य स्वीकृति हो गई है. धनबाद वाशिंग पिट संख्या एक में बिजली की व्यवस्था कर दिया गया है और अन्य पिट में कार्य प्रगति पर है. नगर उंटारी में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है. विन्ढमगंज, गढ़वा टाऊन, मेरालग्राम, और सलईबनवा में राज्य सरकार के बिजली विभाग से सामंजस्य स्थापित कर रेलवे क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अंतिम चरण में है. गुरमुरा में मई माह तक बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास जारी है. मगरदहा,खुलदिल रोड, मिर्चाधूरी, फफराकुंड में भी बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है और वहाँ पेयजल की व्यवस्था भी जल्द शुरू कर दी जाएगी. गोमो और पाथरडीह यार्ड में हाई मास्ट की जरूरत पर कार्य प्रस्ताव महाप्रबंधक हाजीपुर को भेजा गया है. बरवाडीह कालोनी में राज्य सरकार द्वारा एकपक्षीय निर्णय लेते हुए विद्युत आपूर्ति काट दिया गया है. यूनियन के सदस्यों ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग रखी. मंडल रेल प्रबंधक ने चर्चा के बाद यह निर्णय लिया कि तत्काल प्रभाव से बरवाडीह कालोनी में वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धनबाद ने यूनियन के मांगों पर अपना विभागीय पक्ष रखते हुए कहा कि चोपन क्षेत्र के रेलकर्मियों के इलाज के लिए वाराणसी के पोपुलर अस्पताल से अनुबंध हो गया है और हेरिटेज अस्पताल से भी अनुबंध के लिए यूनियन की मांग पर प्रक्रिया की जा रही है. गोमो में एम्बुलेंस सुविधा बहाल कर दी गई है. बरकाकाना और बरवाडीह अस्पताल में एम्बुलेंस के अनुबंध अंतिम चरण में है. धनबाद मंडल अस्पताल में मरीजों को बैठने और दूर दराज क्षेत्र से इलाज के लिए आए मरीजों के लिए वाशरूम युक्त विश्रामगृह बनाने की मांग पर प्रस्ताव संबंधित फोरम पर भेजा जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सी पी पांडेय, वी के डी द्विवेदी, अजित कुमार, चंदन शुक्ला, में सुनील सिंह, आर एन चौधरी, टी के साहु, बी के झा, ए के दा, बसंत दूबे, के के सिंह, नेताजी सुभाष तथा प्रेम कार्यालय प्रभारी सोमेन दत्ता शामिल हुए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment