*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*जुगैल/सोनभद्र।* थाना क्षेत्र रेणुका नदी पुल के पास महलपुर क्षेत्र में बालू की गाड़ी लोड कराने जा रहे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र के जुगेल थाना क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर बालू का खनन चल रहा है जिस कारण ट्रकों की लंबी कतारें रोड के मध्य खड़ी हो जाती हैं जिससे आम आदमी का सड़क पर गुजर ना मुश्किल होता जा रहा है आज भी ऐसा ही मामला देखने को मिला जहां खनन क्षेत्र में गाड़ी लोडिंग के लिए गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दुर्घटना का शिकार हो गई आशीष कुमार , विमलेश कुमार घायल हो गए जिसमें आशीष कुमार को गंभीर चोटे आई।
डॉक्टर हरिकांत ने बताया युवक का हाल घायल युवक आशीष कुमार उम्र 18 वर्ष का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि आशीष के हाथों तथा सीने में गंभीर चोटें आने के कारण हालत गम्भीर देखते हुए उसे फर्स्टएड उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है वही विमलेश की हालत स्थिर बताई जा रही है।
*बाइक सवार युवकअनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटना का शिकार एक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, March 24, 2022 10:27 AM
---Advertisement---

