शक्तिनगर पुलिस ने आत्म हत्या केलिए उस्काने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

उमेश सागर,

शक्तिनगर, सोनभद्र बस स्टैण्ड मार्केट निवासी की पुत्री द्वारा घर मे लगे लोहे के पाईप मे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी। उक्त के सम्बन्ध मे द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि पड़ोस के ही रवि गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता द्वारा कई माह पूर्व से आवेदिका की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल मे फंसाकर मानसिक उत्पीड़न करते हुए मानसिक रूप से क्षुब्ध किया गया था जिसके कारण आवेदिका की पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। उपरोक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आइपीसी की धारा 306 बनाम रवि गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता निवासी बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर पंजीकृत किया गया। आरोपी रवि गुप्ता उपरोक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment