राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र वन रेंज के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है इसी क्रम में बीती रात रेंजर पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में धूमा ग्राम पंचायत से होकर बालू लदी एक ट्रेक्टर तीव्र गति से जा ही रही थी कि गश्त पर निकले वनकर्मियों ने धर दबोचा मौके से ट्रेक्टर ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा
रेंजर पंकज कुमार सिंह ने कहा की इस वन रेंज के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन की सूचना मिला करती थी जिस के क्रम में बीती रात धूमा वन चौकी से होकर बालू लदी ट्रैक्टर गुजर रही थी कि वन दरोगा सर्वेश प्रताप सिंह, वनरक्षक पाठक राम, देवचंद यादव, हरिचरण, मल्लू प्रसाद आदि ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया जिसे वद रेंज में लाकर खड़ा कराया गया है मौके पर रात्रि का अंधेरा उठाकर ड्राइवर भागने में सफल रहा बालू लदे ट्रैक्टर पर वनअधिनियम की धारा 41/ 42 के तहत कार्रवाई की गई है
वही रात्रि में जहां दर्जनों ट्रैक्टर कनहर नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन करने का खेल बेधड़क किया करते थे वन विभाग के द्वारा धरपकड किया जाने से बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति मची हुई है बालू खनन व परिवहन करने वाले लोगों में इस बात की चर्चा भी बनी रहे कि जब सारा खेल पैसे के बदौलत होता है तो फिर ट्रैक्टरों को धरपकड़ किया जा रहा है जो सरासर गलत है

