अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। बिल्ली बाडी स्थित मां वैष्णो मंदिर शक्तिपीठ धाम में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा आज बुधवार को चांदी का दरवाजा समर्पित कर संपूर्ण सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष बृजभान अग्रवाल द्वारा अपनी धर्म पत्नी के साथ महालक्ष्मी द्वार पर लगाए गए चांदी का दरवाजा मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सक्षम बैठकर विधि-विधान से गगनभेदी मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश महालक्ष्मी महाकाली महालक्ष्मी का आह्वान करा कर पूजा आरंभ किया।
मंदिर परिसर में संगीत सुंदरकांड पाठ का आयोजन भव्य आरती प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान मंदिर में उपस्थित नारायणी देवी, सतबीर बंसल, वीरभान सिंह, राधेश्याम बंसल, स्वर गोयल,अजय गोयल, ईश्वर गोयल,मंगला गर्ग, सुभाष मित्तल, सत्यपाल मित्तल,मुकेशजैन,राजेंद्र गर्ग, रघुनंदन अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सहित तमाम भक्त लोग उपस्थित रहे।
*मां वैष्णो शक्तिपीठ धाम मंदिर में महालक्ष्मी प्रवेशद्वार पर लगवाया चांदी का दरवाजा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, March 23, 2022 3:10 PM
---Advertisement---

