उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्तिनगर में,प्रो आनंद कुमार त्यागी, कुलपति काशी विद्यापीठ वाराणसी तथा डॉ चंद्रशेखर सिंह कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी के निर्देशन में, मानविकी संकाय की ओर से दिनांक 23 मार्च 2022 को 11:30 बजे से अंबेडकर भवन में स्पंदन 2022 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डी के सारस्वत, महाप्रबंधक एमजीआर ,एनटीपीसी शक्तिनगर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनिल कुमार दुबे ने किया।
कार्यक्रम का श्री गणेश, महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से हुआ। तदुपरांत नमिता शर्मा के द्वारा गणेश वंदना, मनोरमा के द्वारा कुलगीत,एवं स्वागत गीत की मनोहारी मनोहारी प्रस्तु ति किया गया।
मुख्य अतिथि पीके सारस्वत ने अपने उद्बोधन में, कहां कि, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एक गौरवशाली परंपरा रही है। यहां से पढ़े लिखे लोग संपूर्ण विश्व में अपने व्यक्तित्व के बल पर लोहा मनवाया है। देश के आजादी के आंदोलन में भी विद्यापीठ के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। आप सभी को सफलता की शुभ कामना करता हूं। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर अनिल कुमार दुबे ने कहा कि आज का यह आयोजन निश्चय ही कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है आज शहीदी दिवस भी है। विद्यापीठ राष्ट्रभाषा खादी एवं देश की आजादी का नेतृत्व करता रहा है। मुझे आशा ही नहीं विश्वास भी है कि यहां से निकले हमारे छात्र छात्राएं निश्चय ही इस संस्था का नाम रोशन करेंगे।

छात्र-छात्राओं की ओर से माही ,अफसाना परवीन, आदित्य ,काजल, उषा उजाला खुशबू गीता अदिति इत्यादि के द्वारा नृत्य, संगीत ,सोलो डांस, मोनो एक्टिंग, इत्यादि विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन, विक्रांत तथा खुशबू के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ मानिक चंद पांडेय के साथ साथ सांस्कृतिक समिति के सदस्यों में डॉ छोटेलाल, श्री उदय नारायण ,डॉओम प्रकाश डॉ त्रिपाठी श्रीमती अजय लक्ष्मी तथा अनुशासन समिति की ओर से डॉ विनोद कुमार पांडे , डॉ प्रदीप कुमार यादव, दिनेश कुमार , डॉ अविनाश कुमार दुबे साथ-साथ रजनीकांत राम, डॉ रणवीर सिंह, अभिषेक कुमार, श्री मदनलाल ,प्रशांत कुमार, इत्यादि उपस्थित रहे। छात्रों की ओर से अमित कुमार अभिषेक संतोष भवानी अमन गुप्ता योगेंद्र प्रजापति,अजीत गुप्ता तथा छात्राओं में रजनी मिश्रा, आरजू सिंह, सपना श्रीवास्तव इत्यादि का सकिय सहयोग रहा।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ छोटेलाल प्रसाद जायसवाल के द्वारा दिया गया।डॉ मानिक चंद पांडेय
जनसंपर्क समन्वयक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी कैंपस शक्तिनगर।

