मुस्तकीम खान
घोरावल सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.03.2022 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-59/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त पवन कुमार पुत्र बब्लू निवासी ग्राम हरीहरा, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर को धुरकरी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 की बढोत्तरी कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायलय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.पवन कुमार पुत्र बब्लू निवासी ग्राम हरीहरा, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर ।
*बरामदगी-*
01. एक अदद मोटरसाइकिल (UP 63 5780) ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी बब्लू यादव, चौकी कस्बा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी भोला वर्मा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4. एच0जी0 बांके लाल मौर्या, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।

