*डिग्री कालेज गड्ढ़ा युक्त सड़क को लेकर अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र ।* स्थानीय नगर पंचायत ओबरा क्षेत्र के शारदा मन्दिर से लेकर डिग्री कालेज की गड्ढ़ा युक्त सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है । लोगो का कहना हैं कि वे बड़े शौक से घर बनवाये थे लेकिन घरो में धूल व मट्टी भर जाता है । इतना ही नहीं हम लोगो के बच्चो को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं । लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी गड्डा हो गया हैं जबकि इस रोड पर एक स्कूल व एक कालेज हैं । इस रोड पर पावर प्लांट की भारी वाहन का आवागमन होता रहता है लेकिन इस रोड का मरम्मत नही किया जा रहा है। जबकि इस रोड से स्कूली छात्र-छात्राएं आते जाते है। इस समस्या को लेकर रहवासियो ने ओबरानगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपकर विकट समस्या से अवगत कराया और चेतावनी दी कि डिग्री कॉलेज रोड पर चल रही गाड़ियों के द्वारा उड़ रहे धूल पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव एवं तत्काल गड्ढा मुक्त नहीं हुआ तो सारे रहवासी मिलकर रोड को अवरुद्ध करने को मजबूर होंगे ।
ज्ञापन देने वालों नित्यानंद दुबे किसान मोर्चा मंडल ओबरा केदारनाथ, विशाल कुमार, लवकुश मुराहू, रामचंद्र केसरी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, श्यामसुंदर केसरी, विकास दुबे विनोद कुमार, राममिलन, संतु राम अवतार आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment