अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मलिन बस्ती में बिते शाम को दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया
शनिवार की शाम लगभग सात बजे के करीब डाला मलिन बस्ती में मटका सेवा कमेटी के द्वारा दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर जी रहें मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ फिता काटकर किया इस कार्यक्रम में भाग लेने डाला नगर लगभग सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए वहीं दही हांडी फोड़ने में चौथी बार बहुत ही कठिन परिश्रम कर हांडी फोड़ी गई दही हांडी से पूरी तरह मौजूद लोग सराबोर हो गया

गोविंदाओं के रूप में मौजूद लोगों की मेहनत रंग लाई और वे मटकी फोड़ने में सफल हो गए। हंडिया फोड़कर जहां गोविंदाओ ने त्योहार मनाया वहीं हजारों रुपये के पुरस्कार भी जीते। गली मुहल्लों में दही हांडी के फिल्मी गानों की धुनी ही सुनाई दी। क्या मुस्लिम क्या हिन्दू हर कोई दही हांडी त्योहार में मग्न रहा गली मुहल्लों में ‘जय श्री राम के गोविंदा आला रे आला’ की धुन पर थिरकते रहे।
इस दौरान मटका सेवा कमेटी अध्यक्ष प्रदीप शाह गणेश जयसवाल विजय जयसवाल रमन जयसवाल प्रकाश जायसवाल राजकुमार, कुंदन पांडेय अजय दिवाना, संदीप अरविंद केजरीवाल रोहित संदीप गुप्ता बटखरी पटेल गोपाल पटेल मोहन दिनेश लड्डू आदि सैकड़ों युवा सामिल रहें।

