बिजपुर ज़मीन की विवाद में महिला घायल

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर(सोनभद्र): रविवार को थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार स्थित रेनुकोट–बीजपुर बस मार्ग पर सड़क किनारे जंगल की बेस कीमती जमीन पर कब्जा करने को लेकर गोलबन्द चार लोगों ने एक पक्षीय हमला कर एक युवती को गम्भीर रूप से दिन दहाड़े घायल कर दिया।वहीं चीख पुकार सुन कर बचाने दौड़े युवती के पिता और भाई को भी पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार पीड़ित पक्ष अरुण कुमार अग्रहरि पुत्र मानिक चन्द्र का आरोप है कि पड़ोसी तेजबली सिंह पुत्र चेतनारायण सिंह, भोला सिंह , गणेश सिंह , छोटू सिंह पुत्र तेजबली सिंह रविवार को उनके घर मे घुस कर राड, लाठी, डंडा, ईटा, पत्थल से पीट पीट कर पुत्री श्वेता कुमारी को अधमरा कर दिया। हल्ला गुल्ला और चीख पुकार सुन बचाने दौड़े पिता अरुण कुमार अग्रहरि सहित पुत्र सन्दीप पर भी हमला कर मारपीट की गयी।सभी की खून से लथपथ हालत देख लोगों ने डायल 112 नम्बर पर फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने श्वेता कुमारी को एनटीपीसी हॉस्पिटल भर्ती कराया जहाँ उसकी गम्भीर हालत देख डाक्टरो ने म्योरपुर सीएचसी रेफर कर दिया।वहीं अरुण कुमार को सिर और पेट मे गम्भीर चोट की जानकारी दी गयी है। इधर सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर हमलावरों के खिलाफ भाजपा औऱ बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता सन्दीप गुप्ता तथा जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गौड़, सुरेंद्र अग्रहरि, लक्ष्मी कसेरा सहित दर्जन भर लोगों के साथ थाने में पहुँच कर हमलावरों को गिरफ्तार करने तथा ठोस करवाई की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार दूसरे पक्ष से भी क्रास प्रार्थना पत्र लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों तरफ से मामला दर्ज करने की बात कह रही है।जिला पंचायत सदस्य रामविचार गौड़ ने बताया कि बीजपुर में जंगल की जमीनों पर अवैध कब्जे जोरो से हो रहे है जिनको समय पर रोकना अति आवश्यक है नही तो किसी भी बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता है मामले को मैं लखनऊ तक लेकर जाऊँगा और आवश्यक कार्यवाही की मांग करूंगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment