(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा में कोन विंढमगंज मार्ग पर शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे कार व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिसमे मौके पर ही पति पत्नी सहित एक मासूम की मौत हो गई और दूसरे मासूम की मौत उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह के टोला कोलडिहवा
निवासी 30 वर्षीय मुस्लिम अंसारी पुत्र रेयाज अपने पत्नी 28 वर्षीय रवीना खातून व तीन वर्षीय हमीद राजा और 6 वर्षीय बच्ची सहाना के साथ अपने ससुराल दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू जा रहे थे वे कुडवा ही पहुंचे थे की विंढमगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार से जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर इतनी तेज थी की बाइक सवार मुस्लिम समेत पत्नी व एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ढाई वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जिसकी भी मौत रास्ते में ही हो गई घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। त्योहार के दिन इस तरह की घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया

