सेराजुल होदा,
दुद्धी, सोनभद्रपुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-17.03.2022 को थाना दुद्धी व म्योरपुर पुलिस तथा आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्तों क्रमशः1- संजय साहू पुत्र जर्बन साहू 2- सहदेव साहू पुत्र सुकर साहू निवासीगण ग्राम नौडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-207 शीशी देशी व अंग्रेजी शराब लगभग 37.26 लीटर मध्य प्रदेश निर्मित बरामद कर थाना दुद्धी पर आबकारी अधिनियम की अन्तर्गत धारा- 60/63 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

