*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का अयोजन सम्पन्न।*

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*

चोपन/सोनभद्र। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आये हुए अतिथियों व रोगियों को विभिन्न प्रकार की मानसिक रोगों व उन परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी गई जिसकी वजह से कोई व्यक्ति मानसिक तनाव अथवा अन्य परेशानियों की वजह से परेशान होकर मानसिक रोगी बन जाता है।उक्त कार्यक्रम में जनपद मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के अधीक्षक डॉ आर एन सिंह काउंसलर सौरभ सिंह के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के तमाम पदाधिकारियों के साथ विजय शील सिंह व प्रतिरक्षण विभाग के आशुतोष मिश्रा भी उपस्थित रहे।
शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा आर एन सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियों में से एक स्किजोफ्रेनिया नामक बीमारी है जिसमें मनुष्य के विचार, अनुभूति एवम व्यवहार में परिवर्तन हो जाता है जिसमें मुख्य रूप से मरीज के लिए तर्क के साथ सोचना, सामान्य भावनाओं को व्यक्त करना और समाज मे उचित व्यवहार करना कठिन हो जाता है।ऐसे मरीज काल्पनिक विचारों के साथ बाहरी दुनिया से अलग थलग हो जाते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now