काजल गुप्ता ए एम डी द्वारा पुरस्कृत

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

ज्ञातव्य हो कि ‘एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टोरेट’ के द्वारा ‘क्लाइमेट चेंज एंड न्यूक्लियर एनर्जी’ विषय पर संपूर्ण भारत वर्ष में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में लगभग पांच हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल, एन टी पी सी,रिहंदनगर की दसवीं की छात्रा काजल गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त कर इस पूरे ऊर्जांचल को गौरवान्वित किया है। एटॉमिक मिनरल्स डायरेक्टोरेट के सांइटिफिक अॉफिसर वैंकटेश्वर रेड्डी ने अपने टीम के साथ विद्यालय प्रांगण में पहुंच कर काजल गुप्ता को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने काजल को आशीष प्रदान करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। आज पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गौरव के इस क्षण में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ डॉ आर के झा, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, सोमनाथ चक्रवर्ती, अनन्त मोहन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment