*अपनी एकजुटता आंदोलन से पेंशन लेकर रहेंगे। (अध्यक्ष उमेश सिंह)* *ईसीआरकेयू के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने एनपीएस समाप्त पेंशन गारंटी की मांग बुलंद की।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

*चोपन/सोनभद्र।* ऑल इंडिया रेलवमेंस फेडरेशन और ईसीआरकेयू के नेतृत्व में पुराने पेंशन योजना को समाप्त कर सभी को सुनिश्चित पेंशन देने के लिए निरंतर चल रहे आंदोलन में महिला और युवा रेलकर्मियों की भागीदारी बढ़ती जा रही है. इससे यह भरोसा मजबूत हो रहा है कि अब एन पी एस का खात्मा जल्द होगा और सभी को पुराने पेंशन योजना का लाभ मिलेगा और सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा की चिंता नहीं करनी होगी. उक्त बातें ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने रेलकर्मियों की एक गेट मिटींग के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि निश्चित पेंशन बुढ़ापे का मजबूत सहारा है और सभी को पेंशन की मुहैया कराना लोकतांत्रिक सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है.
*एन पी एस समाप्त कर गारंटी पेंशन की मांग बुलंद की.*
इस मौके पर प्रमुख एस एन वर्मा, एस के मेहता, एस जे मौर्या ,आर पी साह, एस के सिंह, क्रांति कुमार ,एम के रंजन ,राकेश कुमार चौरसिया, एस पी सिंह, सनोज सिंह,कपिल कुमार,संतोष कुमार, जितेन्द्र कुमार,रोमी गिरि ,चंद्रशेखर ,राजेश पाण्डेय,
सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment