(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। आगामी त्यौहार होली व शब्बेबारात के मद्देनजर रविवार को कोन थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पिस कमेटी की बैठक कराई गई जिसमे क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान समेत सभी समुदाय के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। ओबरा क्षेत्रधिकारी ने उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा कि चुनाव व व्यक्तिगत रंजिश से ऊपर उठ कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए अगर कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था या त्यौहार में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी वहीं प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से उनके गांव में होलिका दहन में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली जिस पर कुछ प्रधानों ने हल्की फुल्की समस्याओं से अवगत कराया जिसके निदान हेतु प्रभारी निरीक्षक ने भरोसा दिलाया।मुस्लिम समुदाय के लोगो ने होली व शब्बेबारात दोनो त्यौहार एक ही दिन होने की स्थिति में मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात कही ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो
पाए।इस बैठक में मुख्य रूप से कोन ग्राम प्रधान सन्तोष पासवान,महिउद्दीनपुर प्रधान प्रतिनिधि राहुल गुप्ता, वसिउल हसन,संजय पासवान,विजय जायसवाल,नीलेश कुमार,उमेश भारती समेत दर्जनों गड़मान्य उपस्थित रहे।

