उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर। होली व शब-ए-बरात त्योहार को लेकर शक्ति नगर थाना परिसर में पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। क्षेत्र में पर्व त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं और दोनों पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना व मुस्तैद है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, बिना चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक राजेश मौर्य, उपनिरीक्षक वंशराज यादव, एनसीएल खड़िया सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह व शिवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता विजय गुप्ता उर्फ लालबाबू, कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, राजा परसवार ग्राम प्रधान अविनाश कुमार, सपा नेता मोहन गुप्ता व रविंदर यादव, बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, एनटीपीसी मजदूर संघ नेता एसके सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी, भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री मोहम्मद मुस्तकीम, बादल हुसैन, रहमत अली, ज्वालामुखी मंदिर पुजारी मुकेश मिश्रा, बांसी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद केसरी, ग्राम प्रधान चंदुआर योगेंद्र भारती ग्राम प्रधान कोरोलिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, ग्राम प्रधान घरसडी ओम नारायण,मिश्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार गुप्ता, आयोध्या गुप्ता, ब्रह्मकुल समाज अध्यक्ष विजय दुबे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, यश बंसल, करण कुमार, रितेश शर्मा, मुकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, योगेश सिंह, विमल त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, इरफान, आसिफ अली, अब्दुल कलाम, शहादत अली सहित नगर के प्रबुद्धजन व समाज सेवी उपस्थित रहे।
पीस कमेटी बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बहाल रखने हेतु विभिन्न सुझाव दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने सभी लोगों से अपील किया कि क्षेत्र में यदि कोई अराजक तत्व दिखते हैं तो तत्काल पुलिस को सूचित करें और पर्व त्यौहार को सौहार्द के साथ खुशियां बांटते हुए मनाए।

