क्राइम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय मुंसिफ कोर्ट दुद्धी परिसर मे आज भाजपा प्रत्याशी रामदुलार गोंड़ के जीत की खुशी में अधिवक्ता रविकांत गुप्त ने वहां मौजूद अधिवक्ता बंधु व आम नागरिकों को तहसील चौराहे पर 21 किलो लड्डू बांटकर जमकर खुशी का इजहार किया | आपको बताते चलें कि 41 वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार विधानसभा दुद्धी में कमल का फूल खिला है | इसलिए भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों मे जबरदस्त उत्साह का माहौल है | अधिवक्ता रविकांत गुप्त ने बताया कि भाजपा की जीत जनता की जीत है यहां पर कानून का राज स्थापित करना, राष्ट्र का उत्थान ,भारतीय संस्कृति का संरक्षण व प्रदेश के सर्वागीण विकास में जनता ने चुनाव की कमान खुद अपने हाथ में ली और भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाया |
इसी का असर है की सबका साथ सबका विकास के रूप में वोटों की बरसात हुई | इस मौके पर अनिल कुमार एडवोकेट, सत्यनारायण गुप्ता ,घनश्याम यादव ,जय नारायण जौहरी, आलोक जौहरी, सौरव जौहरी, अविनाश सोनी ,अकाश गुप्ता, राहुल एडवोकेट सहित दर्जनों सहयोगी समर्थक मौजूद रहे |
मुंसिफ कोर्ट दुद्धी परिसर में अधिवक्ता रविकांत गुप्त ने भाजपा प्रत्याशी के जीत पर बांटे 21 किलो लड्डू
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, March 11, 2022 12:23 PM
---Advertisement---

