धनौरा गांव में स्थित लघु दाल मिल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान ||

---Advertisement---

क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी कस्बे से सटे धनौरा गांव स्थित लघु दाल मिल में आग लग जाने से दाल बनाने वाली मशीन, सामग्री, दाल की बोरी सहित अन्य वस्तुएं जल का पूरी तरह राख हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार धनौरा गांव में लकड़ा बांध के बगल में स्थित मिल में दाल बनाने वाली मशीन को चालू करने के लिए किसी उपकरण को गर्म करने की जरूरत थी मिल वर्कर आग जलाया तभी अचानक से आग ने किसी वस्तु को पकड़ लिया और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया | ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गये | दाल मिल स्वामी विनय कुमार ने बताया कि अचानक से मशीन में आग जाने से मेरा लाखों का नुकसान हो गया है | मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now