एम एस, हशन, क्राइम जासूस
सोनभद्र /उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण आज चल रहा है। इसी आखिरी यानी सातवें चरण के मतदान के कड़ी में जनपद सोनभद्र में चुनाव बहुत ही धीमी गति से प्रारंभ हुआ ।जनपद में चार विधानसभा रॉबर्ट्सगंज , घोरावल, ओबरा और दुद्धी है ,जहाँ मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। जिले में 971 मतदान केंद्रों पर 1614 मतदेय स्थल हैं। यहाँ कुल मतदाता 1389867 हैं, जिनमें 739833 पुरुष मतदाता और 649987 महिला मतदाता हैं। जबकि 47 अन्य मतदाता हैं। जिले में कुल 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज व दुद्धी में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट पड़ेंगे। जिसके वजह सुबह से ही इन दोनो विधानसभा में मतदान केंद्रों पर मदाताओं के आने का सिलसिला जारी दिखा और सुबह से मतदाताओं की कतार बूथों में नजर आई ।
1 बजे तक सोनभद्र जिले में चारो विधानसभा में हुए मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है घोरावल विधानसभा 30.29%,रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 41.50%,ओबरा विधानसभा. 30.50%,दुद्धी विधानसभा 411.18% ।
सोनभद्र जिले में 1 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत 35.36% रहा । आपको बताते चलें कि वर्तमान में जनपद सोनभद्र की चारों सीट बीजेपी के पास है , अब देखने वाली बात यह रहेगी कि बीजेपी सोनभद्र की चारों सीट कहां तक बचाने में सफल होती है।

