स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर ||

---Advertisement---

क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आज सुबह 10 बजे विंढ़मगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने महुली में रीवां -रांची राष्ट्रीय मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से भागने लगी तभी वहां मौजूद लोगों ने कार का पीछा करके दुद्धी कस्बे में जाबर मोड़ के पास पकड़ कर स्थानीय कोतवाली पुलिस के हवाले किया | प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर GJ06Q0430 है तेज रफ्तार से विंढमगंज की ओर से आ रही थी तभी महुली गांव में पोलवा निवासी अरुण कुमार सोनी उम्र 45 वर्ष को टक्कर मारते हुए भागने लगी तभी वहां मौजूद लोगों ने कार का पीछा कर दुद्धी जाबर मोड़ के पास पकड़कर स्थानीय कोतवाली पुलिस के हवाले किया | पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now