ब्यूरो,क्राइम जासूस,
शक्तिनगर,सोनभद्र आदर्श मतदान केंद्र संत जोसेफ स्कूल में मतदाताओं में दिखा उत्साह*
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल को विगत चुनावों की भाँति ही इस बार फिर से विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया। विद्यालय की ओर से मतदान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया और शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमारा यह दायित्व है कि हम मजबूत सरकार के लिए एक आदर्श नागरिक की तरह अपने संवैधानिक अधिकार मत का प्रयोग करें। मतदान केंद्र के निरीक्षण के लिए थाना प्रभारी शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा भी अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया। पदाविहित अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि विद्यालय में मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत कर कुर्सी, पांडाल तथा जलपान के साथ ही दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर का भी प्रबंध किया गया है। पहले मतदान फिर जलपान को प्रेरित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट की सुविधा भी मतदान केंद्र पर उपलब्ध है, जहाँ मतदान की महत्ता को निरूपित करने के लिए शिक्षक डॉ0 योगेंद्र तिवारी द्वारा लिखे गए स्लोगन भी लगाए गए हैं। सुबह से ही पहले वोट डालने के लिए लोगों में ग़ज़ब का उत्साह देखा गया जो लोकतंत्र के पर्व में जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करता है।
डॉ0 योगेंद्र तिवारी
मीडिया प्रभारी (PRO)
संत जोसेफ स्कूल
एनटीपीसी शक्तिनगर|

