*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
ओबरा/सोनभद्र। यू०पी में यह जनपद एक ऐसा जिला जो कई मायने में काफी अहम और ऐतिहासिक है यू०पी में सोनभद्र जनपद एक मात्र ऐसा जिला है जो चार राज्यों से घिरा हुआ है । सन (1989) को मिर्जापुर जनपद से अलग होकर नया जिला सोनभद्र जनपद बना।आर्थिक रूप से सोनभद्र काफी मजबूत माना जाता है और उत्तर प्रदेश को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जनपद है ।
जनपद सोनभद्र को उर्जा नगरी के नाम से भी जाना जाता है । यहां पर स्थापित बिजली की परियोजनाएं देश के कई हिस्सों को रोशन करती है । जनपद के अन्तिम छोर ओबरा विधानसभा में एनटीपीसी, अनपरा थर्मल पावर, लैंको पावर प्लांट, ओबरा बिजली परियोजना, जेपी पावर प्लांट, रेणू पावर प्लांट मौजूद है, जो जनपद को काफी गौरव प्रदान करती है ।
आर्थिक रूप से बात करे तो विधानसभा में खनन भी प्रमुख व्यवसाय है जहां न सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी चलती है बल्कि यहां के बालू पत्थर गिट्टी दूर दूर तक इस्तेमाल होते हैं ।
पर्यटक के रूप में भी ओबरा विधानसभा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
हर सरकार में पर्यटन के रूप में सोमवार को शामिल करने के उपाय मुक्ति रही है लेकिन स्थानीय लोगों के कारण सोनभद्र में पर्यटक कभी विकसित नहीं हो सका। ओबरा विधानसभा काफी संपन्न विधानसभा माना जाता है । यहां पावर प्लांट के अलावा खनन उद्योग प्रमुख हैं।
राजनीतिक दृष्टिकोण से बात करें तो ओबरा विधानसभा-402 में पिछली बार 2017 में बीजेपी ने यह सीट बसपा से छीन ली । वर्तमान में ओबरा विधानसभा में बीजेपी से संजीव गोंड़ विधायक हैं । मंत्रिमंडल विस्तारीकरण में सरकार ने गोंड जाति को साधने के लिए संजीव गोंड़ को राज्यमंत्री बनाया था और संजीव गोंड़ समाज कल्याण राज्य मंत्री बने ।
इसके पूर्व 2012 में बसपा से सुनील यादव विधायक थे ।
राजस्व की दृष्टि से काफी मजबूत होने के कारण इस सीट का अलग महत्व है।
इस बार यह सीट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।बीजेपी ने मंत्री संजीव गोंड़ को एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है । लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि मंत्री संजीव गोंड़ अपना किला बचा पाएंगे या नहीं ।जातिगत आंकड़ों की बात करें तो यहां राजनीतिक समीकरण बनाने व बिगाड़ने में गोंड़,खरवार, हरिजन,एवं अन्य एसीएसटी जातियों की काफी अहम भूमिका मानी जाती हैं ।
ओबरा विधानसभा ( 402 ) कुल मतदाता 5 लाख 22 हजार 734 हैं।
मतदाता पुरूष – 2,78,401
मतदाता महिला- 2,44,333 है यहाँ से प्रत्याशी इस प्रकार हैं।
बीजेपी – संजीव कुमार गोड़
सपा – सुनील सिंह गोड़
बीएसपी – सुभाष खरवार
कांग्रेस – रामराज गोड़
सूत्रों एवं आम जनमानस की माने तो गोड बिरादरी से तीन प्रत्याशी, खरवार बिरादरी से एक बसपा प्रत्याशी वोटों के समीकरण सूत्र बताते हैं कि यहां त्रिकोणी लड़ाई भाजपा,सपा,बसपा के बीच है। कल मतदान के बाद दस मार्च को मतदाता ओबरा विधानसभा का ताज किसको पहनाते हैं।
*विधानसभा ओबरा सु० जनजाति सीट का जातीय समीकरण, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, March 6, 2022 2:59 PM
---Advertisement---

