अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटा के बसुधा पश्चिमी में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के खिड़की से महिला का शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात अनिता उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी राजेश कुमार निवासी सरपटवा कोटा जो अपनी मां राजमती पत्नी स्व गंगा निवासी बहुधा पश्चिमी में लगभग छः वर्षों से रह रही थी और बिते मंगलवार की रात में महिला का शव संदिग्धावस्था में मकान के खिड़की से साड़ी के फंदे में लटके मिलने की सूचना मिलते ही ग्राम वासियों जिससे में हड़कंप मच गया।
मृतिका का पति दिल्ली में रहकर काम करता हैं वर्तमान समय में मृतिका अनिता शादी होने के बाद से अपने मां के घर पर ही रहती थी।
इस घटना की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दिया सूचना पर डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर व रविन्द्र नाथ पांडेय पीआरबी 1247 डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कारवाई कर जुट गएकोटा प्रधान प्रसाद चेरो मौके पर मौजूद रहे।
*संदिग्ध परिस्थिती में खिड़की से लटकता मिला विवाहिता युवती का शव,पुलिस जांच में जुटी।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, March 2, 2022 6:16 AM
---Advertisement---

