अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। थाना परिसर में शनिवार को क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक हुई।इसमें शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी वर्ग के लोगों का आह्वान किया गया।क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात जिन स्थानों से निकलकर जिस रास्ते से जाएगी उस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।और बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रहेगी। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के लोगों से शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि,व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया,सुशील गोयल,धुरंधर शर्मा,सुशील कुशवाहा, जेपी सिंह,नीरज भाटिया,अभिषेक अग्रहरि, विनय अग्रहरि,अशरफ अली,याकूब अख्तर,अनमोल सेठ,समीर माली,अंगद सिंह,सुनील मिश्रा,भरोसा यादव,राहुल गुप्ता,राजनरायन आदि मौजूद रहे।

