वली अहमद सिद्दीकी/ ए एच रब्बानी,अनपरा सोंनभद्र,,,
अनपरा/सोनभद्र भाठ क्षेत्रो मे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च। अनपरा जोगेंद्रा, लोझरा,खनहना बैरियर,रणहोर, मिर्चाधुरी, सेमरदह मे फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रदीप सिंह चंदेल ने ग्रामीणो से आगामी विधानसभा चुनाव मे भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील किया। चुनाव प्रति लोगों का मनोबल ऊंचा उठाने हेतु किया गया है और किसी भी शरारती तत्व को गलत कार्य या दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने की आज्ञा नहीं दी जायेगी। यदि क्षेत्र का कोई व्यक्ति उनको डरा या धमका रहा है या अफवाह फैला रहा है इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दे।
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने कहा आचार संहिता के नियमो का उलंघन करने वालो को बख्शा नही जायेगा। इस अवसर पर अनपरा पुलिस व पैरा मलेट्री फ़ोर्समौजूद रहे

