सेराजुल होदा,,दुद्धी सोंनभद्र
*क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल द्वारा थाना म्योरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरबिल व करहिया के जंगलों में की गयी सघन काम्बिंग*
जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक 17.12.2021. को क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी म्योरपुर एवं पीएसी बल द्वारा थाना म्योरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरबिल व करहिया के जंगलों में सघन काम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी व उनके हर सम्भव निराकरण का भरोसा दिलाया गया तथा उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया ।

