पारिवारिक कलह से तंग विवाहिता ने किया खुदकुशी

---Advertisement---

बग्घा सिंह

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना गांव में रहने वाली एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते गुरुवार की सुबह खुदकुशी कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना ग्राम सभा निवासिनी लगभग 32 वर्षीया श्यामा देवी पत्नी राम रक्षा का अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कुछ विवाद चल रहा था इसी बात से तंग आकर गुरुवार की भोर में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
मृतका अपने पीछे दो मासूम छोड़ गई है जिन का रो रो कर बुरा हाल है ।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है मृतका के मायके ( परिजनों ) को घटना की सूचना दे दी गई है अगर वे इस मामले में कुछ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment