अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । तीन दिनों पहले स्थानीय निवासियों ने ठंड को देखते हुए नगर पंचायत से मांग किया था कि अलाव जलवाया जाए स्थानीय नागरिक के मांग को क्राइम जासूस न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
साथ ही साथ आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली से जनता की समस्याओं पर मोबाइल से वार्ता की गई थी और उनसे यह भी कहा गया था कि नगर की जनता और राहगीर ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की मांग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि यदि स्थानीय निवासीगण की मांग हैं तो जल्द ही अलावा की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। अलाव जलवाए जाने पर स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी को धन्यवाद दिया।

इसी क्रम में बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत ने मंगलवार से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा कर शुभारंभ किया। अलाव का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने बताया कि शीतलहर व ठंड से बचने के लिये नगर के बस स्टैण्ड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरियर, हॉस्पिटल रोड, रेलवे स्टेशन, प्रीत नगर तथा विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव आदि मुख्य स्थानों पर नगर पंचायत की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था प्रतिदिन शुरू कर दी गई है। आगे लोगों की मांग पर स्थान चिन्हित कर अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी
*क्राइम जासूस के खबर का असर:*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 15, 2021 10:02 AM
---Advertisement---

