एनटीपीसी सिंगरौली पर्यावरण संरक्षण हेतु ग्रीन टेक अवार्ड से सम्मानित

---Advertisement---

उमेश सागर,

शक्तिनगर, सोंनभद्र

एनटीपीसी सिंगरौली,शक्तिनगर को “पर्यावरण संरक्षण” श्रेणी में वर्ष 2020-21 की पर्यावरण संबंधी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा दिनांक 26.11.2021 को महाबलीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ग्रीनटेक एनवायरनमेंट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।

सुदीप मन्ना, अपर महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंध) ने एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्टेशन प्रमुख श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक को उनके कार्यालय सभागार में सुपुर्द किया |

श्री बसुराज गोस्वामी ने पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका समूहिक दायित्व है एवं मुझे खुशी है कि हमारी टीम पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रही है| हमें भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करते हुए विशाल उपलब्धियों की ओर अग्रसर हो नई मिसाल पेश करनी है| श्री बसुराज गोस्वामी ने कहा कि इस दिशा में हमें आप सभी का साथ एवं सहयोग अपेक्षित है एवम हर व्यक्ति को एक पौधा गोद लेने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हो कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया|
कार्यक्रम में श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री के गोपाला कृष्ण, महाप्रबंधक (ऐश हैंडिलिंग ), श्री बी.एन.झा, महाप्रबंधक (मेकैनिकल अनुरक्षण), विभागाध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधकगण उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment