क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय नगर में मछली विक्रेताओं के पास टाटा मैजिक गाड़ी में प्रतिबंधित मांगुर मछली को ओबरा उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित मछली को अपने कब्जे में लेकर सोन नदी की रेत में गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया कार्रवाई के दौरान संतोष कुमार मत्स्य विकास अधिकारी ने बताया कि मांगुर मछली मांसाहार होती है और स्वास्थ्य के साथ-साथ जल को भी प्रदूषित करता है साथ में इस मछली को सड़े मांसो व अन्य जानवरों के लीद को खिलाते हैं इस मछली आम जनमानस को तमाम तरह की बीमारियों से रूबरू होना पड़ता था जिससे 2019 के आए जजमेंट के आधार पर प्रतिबंधित कर दिया गया था इस अवसर पर अस्थानीय लेखपाल अमित सिंह सहित स्थानीय थाने दरोगा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
*2019 कोर्ट जजमेंट के क्रम में प्रतिबंधित मछलियों को किया गया नष्ट।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 13, 2021 11:30 AM
---Advertisement---

