झारखंड के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही व गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी को सोनभद्र जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज सोनभद्र आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सटे राज्य झारखंड के भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही व गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी को सोनभद्र जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है साथ ही साथ झारखंड गढ़वा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडे को ओबरा विधानसभा व गढ़वा जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी को घोरावल का चुनाव प्रभारी बनाया गया है बीती रात उक्त लोगों का विंढमगंज सुभाष तिराहे पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जिसमें भानु प्रताप शाही ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर हम लोग को सोनभद्र का चुनाव प्रभारी बनाकर मान सम्मान दिया गया है अब हम सभी लोगों का यह दायित्व बनता है कि पूरे तन, मन और धन के साथ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर पुनः योगी आदित्यनाथ जैसे कर्मठ मुख्यमंत्री को लाना है मौके पर मौजूद विंढमगंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ने लोगों को स्वागत करने के पश्चात कहा की बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हम सभी को सटे राज्य झारखंड के जुझारू भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को लड़ने का मौका मिला है हम सभी लोग भाजपा के आने वाले प्रत्याशियों को जिताने के लिए तन मन धन के साथ पूरा सहयोग करेंगे इस मौके पर प्रभात कुमार सुमन कुमार चंद्र भूषण प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार नंदकिशोर गुप्ता राकेश कुमार एडवोकेट डॉ कमलेश मुन्ना केसरी सुजीत कुमार गुप्ता अभिजीत केसरी सहित दर्जनों लोग ने स्वागत समारोह में भाग लिया

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment