राकेश केशरी,,
विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में आज दोपहर के बाद भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय जनों के द्वारा तिरंगे झंडे व भारत माता के रूप धरे छात्राओं के साथ जन जागरण यात्रा निकला। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक इंद्रसेन जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार के संबोधन के पश्चात समाप्त हुआ भाजपा के विंढमगंज मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू व बुटबेढवा प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता के द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान पर ध्वनि विस्तारक यंत्र , बैनर व तिरंगे झंडे लगाने के कार्य शुरू कर दिए गए थे इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों की तादाद में छात्र व छात्राएं अमृत महोत्सव मनाने के लिए विद्यालय के खेल मैदान में पहुंच गए थे दोपहर लगभग 1:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होने आए
आर एस एस के जिला प्रचारक इंद्रसेनजी व भाजपा के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, मंत्री दिलीप पांडे, दुद्धी चेयरमैन राज कुमार अग्रहरि,अखिलवत्स,जगनजी के पहुंचने के साथ ही अमृत महोत्सव का जन जागरण यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया यह यात्रा रांची युवा राष्ट्रीय राजमार्ग, हलवाई चौक, सुभाष तिराहा, मूडिसेमर तिराहा, मां काली मंदिर,कोन मोड,बस स्टैंड, बैंक रोड ,सब्जी गली, शाहू चौक, होते खेल मैदान पर भारत माता के रूप धरे बच्चों की टोली पहुंची कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक इंद्रसेन जी ने कहा हमारे देश को आजाद कराने वाले भारत के वीर सपूत, क्रांतिकारी, राष्ट्र भक्तों को जानने का विषय है व्यक्ति व्यक्ति में राष्ट्र भक्ति जगाने का काम अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राष्ट्र के प्रति हम सभी लोगों को समर्पित करना है पूर्व में चौरी चौरा कांड, बाटला कांड को भी हम लोगों को याद करने का विषय है ऐसे ही हमारे देश के वीर सपूत जो सेना में कार्य करते हैं जिनके कार्यों से आज इतिहास के पन्नों में विश्व गुरु के नाम से जाना जाता था हम सबका भारतवर्ष ना किसी से डरेगा और ना ही किसी को डराएगा
भाजपा के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के समय जो हमें धरोहर में मिला है उससे कहीं हम सभी भारतवासी बढ़-चढ़कर के आज विकसित भारत का निर्माण करने में अपना तन मन और धन लगा रहे हैं आजादी के समय जो आजादी कराने में अपने प्राणों की आहुति दिए हैं उन वीर सपूतों का नाम इतिहास के पन्नों में बहुत छुपा दिया गया है
दुद्धी चेयरमैन राज कुमार अग्रहरी ने कहा कि अमृत महोत्सव के कार्यक्रम हमारे कानून में आईपीसी की धारा, कानून के किताबों में बहुत सारे अंग्रेजी हुकूमत के जमाने का ही लिखा हुआ चलता चला आ रहा है जिसे हम सभी लोगों को आने वाले समय में परिवर्तन करना होगा हम आज आप सभी उपस्थित लोगों को अमृत महोत्सव के माध्यम से पुरानी बातों को याद करके उनका नमन, स्मरण करा रहे है वर्तमान समय में हमारे भारत की बागडोर सही डॉक्टर के हाथ में है ऐसे ही डॉक्टर की जरूरत थी हमारे भारत को जो आज सही समय सही वक्त पर मिल गया है हम ऐसे सुयोग डॉक्टर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए इस अमृत महोत्सव के माध्यम से संकल्पित होना होगा तभी हमारी भारत का सर्वांगीण विकास अग्रसर होगा तथा फिर से भारत सोने की चिड़िया व विश्व गुरु बनेगा
इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, डॉक्टर कमलेश जयसवाल ,अशोक जयसवाल, भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के अध्यापक नीरज केसरी, नंदकिशोर गुप्ता, राकेश एडवोकेट, अमित केसरी ,मुन्ना केसरी, रामचंद्र जायसवाल, शिव नारायण अग्रवाल ,आशीष जयसवाल एडवोकेट, विजय गुप्ता बिज्जू, उदय जयसवाल, लव कुश चंद्रवंशी, राकेश गुप्ता, मुकेश केसरी, महेंद्र गुप्ता, लखन गुप्ता सहित दर्जनों लोग ने कार्यक्रम में सहयोग किया तत्पश्चात जन जागरण यात्रा में शामिल हुए छात्र व छात्राओं को मिष्ठान वितरण कराने के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा एडवोकेट ने किया

