कड़ाके की ठंड में अलाव नहीं जलने से दुकानदार,गरीब राहगीर परेशान।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष में ठंड अपने समय से आ गया हैं इसके बावजूद आदर्श नगर पंचायत के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलने से बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,जीप टेंपो स्टैंड पर सारे लोग ठंड से परेशान हैं तीन दिनों पहले स्थानीय दुकानदार, टेंपो चालक ने कहा कि इतना कड़ाके का ठंड पड़ रहा हैं लेकिन पंचायत प्रशासन मौन हैं।
आज भोर में पांच बजे स्थानीय झोपड़पट्टी के दुकानदार, टैम्पो चालक और बस ट्रेन से उतरे यात्रीयो ने बताया कि हम लोग अगल-बगल से कूड़ा प्लास्टिक, लकड़ी का टुकड़ा इकट्ठा करके आग जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं।
कुछ चालकों ने बताया कि डाला में जगह-जगह अलाव जल रहा हैं यहां पर क्यूं नहीं जल रहा हैं यह तो नगर पंचायत प्रशासन जाने कि क्या विवशता हैं ऐसे तो नगर बहुत से समाजसेवी लोग हैं वह लोग भी जनहित में आगे बढ़कर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा सकते हैं लेकिन सभी मौन और अलाव से सम्बंधित शासना- देश का इंतजार कर रहे हैं यह भी सोचनीय विषय हैं।
इस सम्बन्ध में जब हमने मो० से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उस्मान अहमद से वार्ता की तब उन्होंने यह बताया कि जनवरी में अलाव जलाने के लिए जब शासनादेश आता है तब हम लोग शासनादेश के आदेश क्रम में लकड़ी की व्यवस्था करके सार्वजनिक स्थानों पर जलवाया करते हैं फिर भी ठंड को देखते हुए अगर नगर की जनता का मांग है तो उस पर विचार करके शीघ्र ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment