विवाहिता लाखों का जेवर व नगदी समेट कर प्रेमी संग फरार

---Advertisement---

 

बग्गा सिंह
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिण्डारी निवासिनी एक विवाहिता अपने घर से लाखों रुपए का जेवर व नगदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की जानकारी प्रार्थना पत्र के जरिए शुक्रवार को ग्राम सभा पिंडारी निवासी अजय कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक बीजपुर भैया शिवप्रसाद सिंह को लिखित तहरीर के जरिए दी। उन्होंने तहरीर के माध्यम से श्री सिंह को अवगत कराया कि उसकी 34 वर्षीय पत्नी उसके घर से 14 लाख रुपए का जेवर व 2 लाख नगदी लेकर जनपद सोनभद्र, थाना बभनी, भलपहरी टोला महुआदोहर निवासी 30 वर्षीय नंदू पुत्र कृष्णा प्रसाद के साथ फरार हो गई। कृष्णा प्रसाद उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। अजय कुमार के तहरीर के आधार पर बीजपुर पुलिस ने आरोपी नंदू के खिलाफ मु०अ०सं०126/2021 के तहत भादवि की धारा 406 व 498 का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना का कार्य बीजपुर थाना के उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment