*प्रयास सामाजिक सेवा समिति की महिला शाखा ने किया बच्चों में स्वेटर का वितरण।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया क्राइम
जासूस संवाददाता

 

चोपन,सोनभद्र।” निर्धन जन की सेवा में जो जन हाथ बटाते हैं, नारायण की सेवा का वह ही पुण्य कमाते हैं” कि पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए प्रयास सामाजिक सेवा समिति की महिला शाखा ने शनिवार को गुरुद्वारा बाल विद्यालय एवं गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल के जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस के स्वेटर का वितरण किया।
इस अवसर पर संयुक्त रुप से गुरुद्वारा बाल विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रयास महिला शाखा की श्रीमती अमिता भाटिया, श्रीमती नीरु बंसल,श्रीमती निशा अग्रवाल के साथ गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती रचना सूद, गुरुद्वारा बाल विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता बोहरा , विद्यालय के उप प्रबंधक सतनाम सिंह कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल एवं अन्य ने अपने कर कमलों से बच्चों को स्कूली स्वेटर वितरित किया प्रोत्साहन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।
प्रयास के अध्यक्ष अजय भाटिया ने प्रयास सामाजिक सेवा समिति के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी नगर के 4 विद्यालयों में प्रयास का निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपादित किया गया । कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता बोहरा व अन्य अध्यापिकाओं ने आभार ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment