नम आँखों से अमर वीर शहीदों को एनटीपीसी सिंगरौली ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सी डी एस जनरल विपिन रावत एवं वीर सपूतों को एनटीपीसी सिंगरौली परिवार द्वारा अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई| हिंद मजदूर सभा की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी, श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) , श्री सोमनाथ चट्टोपाध्याय महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री बी एन झा,महाप्रबंधक (मेकैनिकल अनुरक्षण), डा0एस.के.खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा), श्री बीजोय कुमार सिकदर,विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्री अशोक कुमार सिंह , अपर महाप्रबंधक (प्रचालन ), श्री मिथिलेश मिश्रा, थाना प्रभारी,शक्ति नगर, सी आई एस एफ के अधिकारी एवं कर्मचारी, यूनियन एवं एशोसिएशन के मानद सदस्य गण ,विध्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक गण, एनटीपीसी कर्मी एवं बड़ी संख्या में आम जन द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सभी उपस्थित जनों द्वारा मोमबत्ती जलाकर देश भक्ति की भावना का समवेत रूप में प्रदर्शन किया गया|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment