आदिवासी छात्राओं के लिए बने डिग्री कॉलेज धरना 61 वें दिन भी रासपहरी में जारी

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह

म्योरपुर, सोनभद्र, दुद्धी में आदिवासी छात्राओं के लिए निशुल्क एवं आवासीय डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए और म्योरपुर में सरकारी इंटर कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए यह मांग आज आईपीएफ द्वारा रासपहरी में जारी धरने में उठी. वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी में आदिवासी बच्चों शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. बच्चे पढ़ना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं और देश की प्रगति में योगदान करना चाहते हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है. इसलिए शिक्षा की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए. आदिवासियों में शिक्षा के अभाव में सरकारी नौकरी में भी उनकी हिस्सेदारी नहीं हो पा रही है.
धरने में कृपा शंकर पनिका, मंगरू प्रसाद गोंड़, सिंह लाल गोंड़, राम रतन गोंड़, इंद्रदेव खरवार, मोहन सिंह गोंड़,राजेन्द्र प्रसाद गोंड़, देव प्रसाद गोंड़ आदि लोग रहे.
कृपा शंकर पनिका
जिला संयोजक
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट
सोनभद्र.

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment