एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा ग्रामीण जन हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर योजना के तहत ग्रामीण जन हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सीएसआर केंद्र, पीडब्ल्यूडी मोड़ में किया गया| इस स्वास्थ्य शिविर मेँ चिल्काडांड, परसवार राजा, कोटा, खड़िया गाँव सहित आसपास के कुल 184 सम्मानित ग्रामीण जनों ने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया|
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा, साथ ही शिविर के माध्यम से एनटीपीसी की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा का लाभ आम जन को प्रदान करना भी रहा| शिविर के दौरान संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के खरे के निर्देशन में डॉ अशोक कुमार मिश्रा, डॉ दीपक कृपाल, डॉ कल्याण सिंह ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य की भलीभाँति जांच की गई एवं सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा प्रदान की गई|
शिविर आयोजित करने में संजीवनी चिकित्सालय के सिस्टर निर्मला एवं उनकी टीम तथा सी.एस.आर अधिकारी ललित कुमार,प्रभुनाथ एवं देवेश का योगदान सराहनीय रहा| एनटीपीसी द्वारा भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है ताकि ग्रामीण जन स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित हो सकें एवं कोविड काल के दौरान स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सचेत रह सकें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment