डी ए वी परासी में सी डी एस विपिन रावत को एन सी सी कैडेटों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, अनपरा 

सोंनभद्र

आज डी ए वी पब्लिक स्कूल,परासी में एन सी सी कैडेटों द्वारा सी डी एस विपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर विशेष पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत जनरल विपिन रावत की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अपने भावुक उद्बोधन में सी डी एस विपिन रावत समेत सभी जाबाज़ सैनिक अधिकारियों के हताहत होने को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर विद्यालय के सभी एन सी सी कैडेटों ने न केवल सभी दिवंगत आत्माओं को भीगीं पलकों से याद किया बल्कि उनके त्याग और बलिदान से सबक लेकर देश सेवा के प्रति समर्पित होने का संकल्प दुहराया। इस मौके पर विद्यालय के एन सी सी प्रशिक्षक श्री मनीष श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षिका श्रीमती सुनीता घोष सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

प्राचार्य

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment