डाला नगर पंचायत नवनिर्माण सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- तमिल नाडू के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) ज. बिपिन रावत,उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत,ब्रिगेडियर एलएस लीडर,लेफ्टिनेंट कर्नल एच सिंह,विंग कमांडर पीसी चौहान,स्क्वाड लीडर के सिंह,JWO दास,JWO प्रदीप,हवलदार सतपाल,NK गुरुसेवक सिंह,NK जितेंद्र,लांसनायक विवेक व लांसनायक एस तेजा के निधन से स्तब्ध डाला नवनिर्माण सेना के युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल उर्फ़ अंशु पटेल ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश ने अपने 11 वीर सैनिक, सेनापति व उनकी पत्नी को खोया है जिसका दुख असहनीय है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भूतपूर्व वायु सैनिक हनुमान सिंह ने शहीद सीडीएस बिपिन रावत की तस्वीर पे पुष्पांजलि अर्पित की और सभी युवाओं से शहीदों की आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखने का आह्वाहन किया। इस दौरान नवनिर्माण सेना के संरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने सभा का संचालन करते हुए सभी 13 शहीदों के नाम व उनके गौरव को गिनाया और सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नवनिर्माण सेना के महामंत्री प्रशांत कुमार पाल,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,अवनीश पांडे,श्रीकांत पांडे,विकास जैन,गोविंद भारद्वाज,सुमित कुमार,शिवम बरनवाल,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता,राकेश कुमार,पुरुषोत्तम मित्तल,भैरव प्रसाद जायसवाल,सोनू पांडे,अविनाश कुमार मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment