*मानव नर कंकाल मामले में पति समेत दो अन्य गिरफ्तार* अवैध संबंधों के शक में किया पत्नी की हत्या

---Advertisement---

 

_सोनभद्र

उमेश कुमार सिंह अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा में बीते ०३नवम्बर २०२१ को महिला को डंडो से मारकर की गई हत्या मामले में नामजद हत्यारोपी बबलू केवट, रामधीन केवट,व मृतका की सास मनबसिया को अनपरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।अनपरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय ने बताया कि महिला की हत्या को लेकर मृतका का पति ने कोतवाली अनपरा में अपने पत्नी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस ने गुमशुदा की तलाश तकरीबन एक माह से कर रहीं थी।की ०७ दिसम्बर २०२१ को गुमशुदगी का पर्दाफाश कर ही दिया।पत्नी की अवैध संबंधों के शक में पति ने डण्डे से पत्नी के सर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट इसके बाद बचने के लिए उसे पहाड़ी में गड्डा खोदकर मिट्टी में दबा दिया।बकरी चारवाहो ने दुर्गंध व वस्त्रों देख मृतका की माँ व पुलिस को सूचना दी।सूचना पर घटना स्थल पहुची पुलिस ने मिट्टी में दबा मानव नर कंकाल को निकाल कर परिजनों ने कपड़ों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मानव नर कंकाल की पुस्टि अपनी पुत्री के रूप में करते हुए उसके पति पर हत्या का मामला पंजीकृत कराया।पांच वर्षीय बालक ने खोला हत्या का राज
*क्या है पूरा मामला* : बीते ०३नवम्बर २०२१ को कोतवाली अनपरा क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के सिदहवा टोला की २६ वर्षीया महिला सुगिया देवी की डण्डे से मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक का पति बबलू, ससुर रामधीन व सास
को पूलिस ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ में जुर्म को कबूल किया।अवैध संबंधों के शक में किया महिला की हत्या।
दिनांक ०७ दिसंबर २०२१ को मिले कंकाल के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या १६८/२१ धारा ४९८ए ३०२,२०१ भादवी बनाम बबलू केवट पुत्र रामधीन व रामाधीन पुत्र स्व छोटई और मन बसिया पत्नी रामधीन निवासी गण सीदहवा के विरुद पंजीकृत कर विवेचना के क्रम अभियुक्तगण को आज सवा चार बजे डिबुलगंज डी प्लांट रोड से गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी से अनपरा कोतवाली पुलिस ने चैन की सांस ली है।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment