हर्ष फायरिंग कर जानलेवा हमले की घटना कारित करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रिपीटर(12 बोर) बरामदः-

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश, गोण्डा,

हर्ष फायरिंग कर जानलेवा हमले की घटना कारित करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे में गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रिपीटर(12 बोर) बरामदः-

दिनांक 05.12.2021 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत सूरज होटल में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गयी थी। घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0नगर द्वारा घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त संजय सिंह पुत्र अवध शरण सिंह निवासी कटसारी थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद 12 बोर रिपीटर, 9 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया । घटना के सम्बन्ध में अन्य लोगो की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। जनपद में हर्ष फायरिंग करने वालो के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संजय सिंह पुत्र अवध शरण सिंह निवासी कटसारी थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-852/21, धारा 307 भादवि व 27/30 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर. जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद 12 बोर रिपीटर, 09 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना को0नगर मय टीम।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment